मजदूर महिला के साथ बालात्कार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेंत्र के ग्राम नवलपुरा मझरे में गुरूवार की अलसुबह करीब 3 बजे एक मजदूर महिला के साथ नवलपुरा में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया।

महिला शिवपुरी से मजदूरी करके वापस अपने गांव वाचरौन जा रही थी लेकिन उसे कोई जाने का वाहन नही मिला तो वह नवलपुरा में एक स्थान पर रूक गई थी और वहां पर सो रही थी इसी दौरान यह घटना हुई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वाचरौन निवासी एक 66 वर्षीय महिला बीती शाम मजदूरी करके शिवपुरी से वापस अपने गांव जा रही थी। इसी दौरान जब वह भौंती के पास स्थित ग्राम नवलपुरा मझरा तक पहुंच गई तो उसे वहां से आगे जाने का रास्ता नही मिला और वह वहीं एक स्थान पर रूक गई।

यहां जब वह सो रही थी तभी नवलपुरा में रहने वाला बाबू लुहार मौके पर आ गया और उसने मजदूर महिला के साथ बलात्कार कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया वही पीडि़ता ने भौंती थाने में आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया है।




Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!