जैन सोशल ग्रुप ने महावीर कीर्ति स्तंभ पार्क को लिया गोद

Updesh Awasthee
शिवपुरी। अस्पताल चौराहे पर स्थित महावीर कीर्ति स्तंभ पार्क की दयनीय अवस्था को देखते हुए जैन सोशल गु्रप ने कलेक्टर राजीवचंद दुबे के समक्ष उक्त पार्क को गोद लिया है और आज से स्वच्छता अभियान के तहत पार्क में साफ-सफाई का कार्य शुरू किया गया है। वहीं पार्क के जीर्णोद्धार की योजना भी बनाई गई है।

जैन सोशल गु्रप के अध्यक्ष जिनेन्द्र कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवन महावीर कीर्ति स्तंभ पार्क पिछले कई वर्षों से अनदेखी के कारण बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ था और उक्त पार्क में गंदगी व आवारा पशुओं का जमावड़ा देखा जाता था, वहीं पार्क में बैठकर शराब का सेवन भी किया जाता था।

ऐसी स्थिति में जैन सोशल गु्रप ने उक्त पार्क को गोद लेने के लिए कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कलेक्टर के समक्ष प्रस्ताव रखा जिस पर कलेक्टर राजीवचंद दुबे ने स्वीकृति दी और आज से गु्रप के सदस्यों ने पार्क की साफ-सफाई का कार्य शुरू किया है।

पार्क में साफ-सफाई के साथ-साथ फूलदार पौधे लगाये जायेंगे, वहीं फुब्बारे और आकर्षक लाइटिंग का कार्य भी पार्क में कराया जायेगा।  वहीं कीर्ति स्तंभ का जीर्णोद्धार भी होगा। आज पार्क में साफ-सफाई का कार्य करने वालों में जैन सोशल गु्रप के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष सतीश पंचरत्न, अक्षय कुमार जैन, विनोद जैन महामंत्री, राजकुमार साहू सहित अन्य सदस्य शामिल थे।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!