शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र में विगत दिवस एक मैजिक चालक ने खनियांधाना से महिला यात्री को अपने वाहन में बिठाया और जेरा घाटी के जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार कर दिया और उसे धमकी देते हुए रात्रि में उसके गांव के बाहर छोड़कर ााग गया। उक्त मामले में पुलिस ने मैजिक चालक के खिलाफ धारा 376, 506बी भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिर तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 30 जनवरी को बलात्कार पीडि़ता कमलेश (परिवर्तित नाम) पत्नी रामसिंह बाथम निवासी पिपरौदा उबारी अपनी पुत्री को लेकर खनियांधाना में स्थित छात्रावास में छोडऩे गई हुई थी और शाम करीब 6 बजे वह खनियांधाना से अपने गांव आने के लिये वाहन तलाश रही थी, जहां मैजिक चालक देशराज उर्फ झण्डू पुत्र काशीराम यादव निवासी खड़ीचरा अपना वाहन लेकर वहां पहुंचा जिसमें पहले से पांच यात्री बैठे हुए थे।
यह देख कमलेश ने उससे पिपरौदा उबारी जाने का पूछा जिस पर चालक ने उसे बैठा लिया। इसी बीच मैजिक में बैठे अन्य यात्री अपने-अपने गंतव्य पर उतर गये और कमलेश वाहन में अकेली रह गई। यह देख आरोपी देशराज की नीयत बिगड़ गई और महिला को लेकर आरोपी सुनसान क्षेत्र जेराघाटी हरफोन रोड पर ले गया।
जहां उसने वाहन रोक दिया और कमलेश को जंगल में डरा धमकाकर ले गया और उसके साथ बलात्कार कर दिया और उसे रात्रि 8 बजे उसके गांव के बाहर धमकी देकर छोड़ गया कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को भी बताया तो वह उसके परिवार को खत्म कर देगा जिससे पीडि़ता डर गई और उसने किसी को भी यह घटनाक्रम नहीं बताया, लेकिन उसने हि मत करके अपने परिवारवालों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी की शिकायत दर्ज करा दी।

.png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।