शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र लुधावली में कल शाम एक मनचले युवक ने घर के बाहर खड़ी एक बालिका के साथ छेडछाड कर दी और उसके साथ अश्लील हरकते शुरू कर दी। पीडिता ने थाने में जा कर युवक की रिपोर्ट दर्ज कराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय बालिका कल शाम 4 बजे अपने लुधावली में स्थित घर के बाहर खड़ी हुई थी उसी समय वर्मा कॉलोनी में रहने वाला कल्लू यादव नामक युवक वहां से गुजरा और उसने बालिका को अकेला देखकर उसका हाथ पकड़ लिया।
और उसके साथ जोर जबर्दस्ती कर उसे उसके घर में ले गया जहां उसने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं, लेकिन बालिका के चींखने पर आरोपी वहां से भाग गया। बालिका ने उक्त घटनाक्रम के बारे में अपने परिजनों को बताया और आरोपी की शिकायत दर्ज करा दी।

.png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।