शिवपुरी अस्पताल से बालिका गायब

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने लालमाटी क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में परिजनों के संदेह के आधार पर विक्रम नामक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। घटना के समय बालिका अपनी बड़ी बहन के साथ अस्पताल में दवा लेने आई, जहां से वह अचानक गायब हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय नाबालिग बालिका अपनी बड़ी बहन के साथ जिला अस्पताल में दवा लेने आई हुई थी। दोपहर साढ़े 11 बजे उसकी बड़ी बहन दवा ले रही थी और बालिका अस्पताल परिसर में खड़ी हुई थी जहां से वह अचानक गायब हो गई।

 जिसकी खोजबीन अपहृता की बहन ने की, लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं लगा तब परेशान होकर अपहृता की बहन ने अपने परिवारजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद उसे कई जगह ढूंढा गया और अंत में आज सुबह परिजनों ने पुलिस की शरण ली। जहां अपहृता की मां रामवती पत्नी प्रकाश जाटव ने बताया कि कोई विक्रम नामक युवक आये दिन उसकी पुत्री से मिलता रहता था और उन्हें उस पर शंका है कि जिसके आधार पर पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!