क्लीनर ने ड्रायवर की जेब से निकाले थे पैसे, डंपर से नीचे पटककर कर दी हत्या

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सुरवाया थानांतर्गत फोरलेन हाईवे पर गुजरे मंगलवार की रात एक डंपर क्लीनर लाश पडी मिली थी,प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने इस अंधे कत्ल को सुलझा लिया है बताया गया ये हत्या शराब पीने को रूपए के कारण की गई थी।

नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम जुझाई का रहने वाला धनीराम पुत्र उदुआ वंशकार उम्र 30 वर्ष छोटू पवैया के रेत के डंपर क्रमांक एमपी 33 जी 0952 पर क्लीनरी करता था 12-13 जनवरी की दर यानी रात जब धनीराम डंपर के चालक कल्लू पुत्र भावसिंह कुशवाह के साथ डंपर पर गया था, तभी उसने शराब पीने के लिए कल्लू की जेब से 500 रुपए निकाल लिए थे यह बात जब कल्लू को पता लगी तो उसने धनीराम की निर्मम मारपीट की और बाद में उसे डंपर से नीचे फेंक दिया।

डंपर से नीचे गिरने के कारण धनीराम की मौत हो गई कल्लू ने जब यह देखा तो उसने धनीराम की लाश को अमोला घाटी पर दोनों पहाड़ों और सड़क के बीच बनी नाली में छिपाकर केले के पत्तों से ढंक दिया लाश को ठिकाने लगाने के बाद आरोपी डंपर चालक वहां से भाग गया उसने सारा घटनाक्रम डंपर मालिक छोटू पवैया को बताया तो उसने धनीराम के परिजनों को इस बात की सूचना दी पुलिस ने धनीराम के परिजनों की निशानदेही पर लाश बरामद कर पीएम करवाया और मर्ग कायम कर विवेचना उपरांत चालक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!