4 दिनों से बदबू मार रही थी घर में बंद लाश

Updesh Awasthee
शिवपुरी। कोलारस के ग्राम सनवारा में एक मकान से कई दिन से दुर्गंध आने के बाद जब उस मकान को खोला गया तो उसमें एक वृद्ध की लाश मिली। वृद्ध की मौत कैसे हुई इसका अभी खुलासा नही हुआ है पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सनवारा में रहने वाले लोगो को एक मकान से पिछले 4 दिनो से किसी के शव की दुर्गंध आ रही थी। आज ग्रामीणों ने मकान मालिक व पुलिस के साथ मकान खोला तो अंदर मुख्तियार(80) पुत्र सिकंदर शाह का शव बुरी हालत में मिला। बताया जा रहा है कि उक्त वृद्ध घर में पिछले 8 दिन से बंद था और उसका पुत्र कहीं बाहर गया हुआ था। इस दौरान उसकी मौत कब हो गई यह किसी को पता ही नही चला बाद में बदबू आने के बाद आज इसका खुलासा हुआ है।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!