शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम नांद में गुरुवार शाम एक युवक ने अपने पड़ोसी के घर में घुस कर एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर दी जब लड़की ने उसकी इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर दी इसके अलावा लड़की की चीख सुनकर वहां आए उसके भाई की भी पिटाई लगा दी।
ग्राम नांद निवासी एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की गुरुवार शाम चार बजे अपने घर में अकेली थी जब उसे पड़ोस में रहने वाले सीताराम पुत्र पहलवान आदिवासी ने घर में अकेला देखा तो वह उसके घर में घुस गया तथा गेट बंद कर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।
लड़की ने जब उसकी इस हरकत का विरोध किया और चीखपुकार की तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर दी लड़की की चीख पुकार सुनकर लड़की का भाई आ गया, उसने दरवाजे खोलकर सीताराम से अपनी बहन को बचाया इस पर सीताराम ने उसकी भी मारपीट कर दी।
चीख पुकार सुनकर सीताराम के साथी बलवान पुत्र छोटे लाल आदिवासी सहित फूल सिंह पुत्र श्रीलाल आदिवासी भी वहां आ गए उन्होंने भी लड़की के भाई की पिटाई लगा दी पीडि़ता ने थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सीतारामए बलवानए फूलसिंह के खिलाफ घर में घुस कर छेड़छाड़ सहित मारपीट करने व पीसीएसओ एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।