ट्रक-ऑटो की टक्कर में तीन घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत कत्थामिल के निकट एक ट्रक व ऑटो में जोरदार  भिंडत हो गई। घटना में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों व पुलिस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

यहां तीनों घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है वहीं घटना के बाद ट्रक चालक वाहन के साथ फरार हो गया जबकि बुरी तरह क्षतिग्रस्त ऑटो को
कोतवाली थाने में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार रामदयाल पुत्र स्व.लाल सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम बछौरा, राजेश सिंह पुत्र औतार सिंह निवासी झांसी तिराहा, पीर खान पुत्र मोहम्मद खान उम्र 55 वर्ष निवासी इन्द्रा कॉलोनी बाजार की ओर आ रहे थे। यह जब कत्थामिल के निकट से गुजर ही रहे थे कि तभी दूसरी ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने इन ऑटो सवारियों में जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे ऑटो दूर जा गिरी जबकि मौके पर ही तीनों लोगों को गंभीर चोटें आई। घटना के बाद जहां ट्रक चालक वाहन के साथ फरार हो गया तो वहीं स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां इलाज के लिए जब घायलों को अस्पताल में लाया गया तो यहां काफी देर तक घायल दर्द से तड़पते रहे क्योंकि ओ.टी. बंद थी और वार्डवाय भी नदारद थे। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला जांच में ले लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!