घर पर अकेली बालिका रहस्यमय ढंग से गायब, नहीं लगा सुराग

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कस्बे में थाने के पीछे स्थित कॉलोनी में रहने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका रहस्यमय ढंग से गायब हो गई जिसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं लगा। जिस पर पुलिस ने बालिका के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी (परिवर्तित नाम) पुत्री स्व. बृजभान केवट उम्र 15 वर्ष अपनी मां और पिता की मृत्यु के बाद अपने चाचा कमरलाल केवट के साथ वहां रह रही थी। बीती 27 जनवरी को शाम पांच बजे उसका चाचा कस्बे में बाजार आया हुआ था और रानी घर पर अकेली थी। जहां से वह अचानक गायब हो गई। जिसकी खोजबीन की गई, लेकिन कोई भी सुराग नहीं लग सका और कल अपहृत के चाचा कमरलाल ने थाने पहुंचकर भतीजी के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने 363 भादवि का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

शौच के लिए गई महिला के साथ छेड़छाड़
शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम भदरौनी की रहने वाली शशिकला (परिवर्तित नाम) पत्नी रामजीलाल जाटव उम्र 30 वर्ष के साथ गांव के एक युवक कल्ला जाटव पुत्र बहूलोटा जाटव ने उस समय छेड़छाड़ कर दी जब वह शौच के लिए घर से निकली थी। उक्त घटना कल सुबह छह बजे घटित हुई। इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 323, 506 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!