शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के 40 नंबर कोठी अहीर मोहल्ला पुरानी शिवपुरी में बीती रात्रि एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी जानकारी मृतक की माँ ने पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू पुत्र रामचरण कुशवाह उम्र 20 वर्ष अपनी माँ के साथ रहता था। बीती रात्रि उसने पाटौर में लगे लोहे के सरिये पर रस्सी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे क्या कारण हैं यह अभी अज्ञात है। वहीं चर्चा है कि मृतक युवक शराब का आदी था और शराब के नशे में ही उसने यह कदम उठाया हो, लेकिन यह कारण अस्पष्ट है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पीएम कराकर जांच शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।