शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेंत्र में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्राम गिरवानी निवासी योगेश(26) पुत्र रामपाल आदिवासी आज सुबह ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक से पलट गया और इस घटना में योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए बैराड़ अस्पताल लाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर किया लेकिन जिला अस्पताल आने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।