शिवपुरी। शहर की बड़ी सब्जी मंडी परिसर से आज सुबह एक बाइक चोरी हो गई। वाहन मालिक सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आया था और वह अपनी बाइक को बाहर खड़ी करके गया था फिर जब वह वापस आया तो पता चला कि उसकी बाइक मौके से नदारत थी।
पुलिस ने इस मामले में पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात चोरो के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
छोटा लुहारपुरा निवासी प्रदीप पुत्र रघुनंदन शर्मा बुधवार की सुबह अपनी बाइक से सब्जी मंडी में सब्जी लेने आए थे। इस दौरान मंडी के बाहर खड़ी उनकी बाइक को अज्ञात चोर चुराकर ले गए।
घटना के बाद प्रदीप सीधे कोतवाली पहुंचे और सीधे पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

.png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।