राजहंस बस व टमाटर से भरी लोडिंग़ वाहन में भिंड़त

shailendra gupta
शिवपुरी। झांसी-शिवपुरी रोड़ स्थित फोरलेन के पास संधु होटल के सामने एक टमाटर से भरे लोडिग़ वाहन व यात्री बस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसें में जहां बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ यात्री मामूली रूप से घायल हुई है।

वहीं लोडिग़ वाहन तो आगे जाकर पलट गया। इसमें भी वाहन चालक को चौटे आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैै।

राजहंस बस आज सुबह झांसी रोड़ स्थित संधु होटल के पास से गुजर रही थी कि तभी सामने से आ रहे एक लोडिग़ वाहन ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बस में सवार राजशेखर गुप्ता, दिवाकर अग्रवाल, महेन्द्र लोधी पटवारी सहित अन्य लोगो को मामूली चोटे आई वहीं लोडिग़ वाहन चालक भी घायल हुआ है।

बाइक व साईकिल सवार में भिंड़त
नरवर के रेस्ट हाउस के पास रहने वाला रामसिंह ओझा (45) पुत्र खच्चुराम आज सुबह करीब 8 बजे अपने घर से सब्जी बेचने के लिए साईकिल से थरखेड़ा जा रहा था। इसी दौरान अमोलपठा क्षेंत्र के कोडऱ पुिलया के पास सामने से आ रही एक बाइक चालक ने तेज गति से बाइक चलाते हुए रामसिंह में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रामसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!