भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

shailendra gupta
शिवपुरी ब्यूरो। नगर पालिका चुनाव शिवपुरी में भाजपा प्रत्याशी हरिओम राठौर ने चुनाव कार्यालय का वरिष्ठ भाजपा नेता शीतलचंद मिश्रा एवं पूर्व विधायक माखन लाल राठौर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। तदौपरांत पार्टी के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा राजमाता सिंधिया के चित्र पर माला पहनाकर पूजा अर्चना की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक माखन लाल राठौर ने कहा कि शिवपुरी जिले को भी कांग्रेस मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि चहुमुखी विकास के लिए आम जन भाजपा प्रत्याशी हरिओम राठौर को अपना आर्शीवाद प्रदान करें। जिला पंचायत अध्यक्ष   ने कहा है कि आज देश में भाजपा की लहर हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का नाम विदेशों में बढ़ रहा है। इस मौके पर डॉ. प्रभाकर लवंगीकर, कामता प्रसाद वेमटे पूर्व विधायक, जितेन्द्र जैन गोटू, ओमप्रकाश शर्मा गुरू, अशोक खण्डेलवाल, अजय जुनेजा, शीतल चंद मिश्रा, तेजमल सांखला, जिनेन्द्र जैन, अनुराग अष्ठाना, धैर्यवर्धन शर्मा, विमलचंद जैन, बाबूलाल कुशवाह, भागीरथ कुशवाह, रामदयाल जैन, सूर्यकांत निगम, सरोज तिवारी, मथुरा प्रजापति, शिवशंकर सोनी, दीपक शिवहरे, भोपाल सिंह दांगी, दिलीप मुदगल, अशोक श्रीवास्तव, संजय गौतम, हाफिज इरशाद कादरी, कैलाश कुशवाह, बृजेश बिरथरे, विमलेश गोयल, सहिक सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वार्ड क्रमांक 3 में हुआ कार्यालय का शुभारंभ
शिवपुरी। भाजपा प्रत्याशी विष्णु राठौर के कार्यालय का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता विष्णु जैमिनी काका द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई। भाजपा प्रत्याशी विष्णु राठौर द्वारा उपस्थित बुजुर्गों को माल्यार्पण कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। श्याम सुन्दर शर्मा, अमित भार्गव, विनोद, जीतू गौड़, संदीप भार्गव, विष्णु जैमिनी काका शामिल थे।

दो निर्दलीय परमा व जुगल ने दिया भाजपा को समर्थन
भाजपा प्रत्याशी हरिओम राठौर के चुनाव कार्यालय के उदघाटन के समय नगर पालिका शिवपुरी के अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ रहे परमानंद राठौर तथा जुगल किशोर खचेरा ने भाजपा की नीतियों में अपना विश्वास प्रकट करते हुए भाजपा प्रत्याशी हरिओम राठौर को विजयी बनाने की अपील की है। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!