ट्रॉली के नीचे आने से युवक की मौत

शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के कस्बे के ग्राम धंधेरा में आज सुबह टॉली में से भूसा उतारते समय एक युवक की टॉली के नीचे दबने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम धंधेरा में रहने वाला नरेश(25)पुत्र मेहरबान धाकड़ रविवार को सुबह 11 बजे खेत से भूसा लाकर अपने घर के एक कमरे में उतार रहा था। टॉली को युवक ने जैक पर लगाकर उठा लिया था लेकिन अचानक  से जैक फेल हो गया तो नरेश टॉली के नीचे दब गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बता रह है कि जैक का सिलेंडर फटने से जैक फैल हो गया था। मृतक पेसे से डाक्टरी करता था और वह अपने पीछे एक डेढ बर्ष की बेटी और दो माह का बेटा छोड गया। घटना की सूचना गांव में जैसे ही फैली तो पूरे गांव में शौक का माहौल निर्मित है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!