सोनी परिवार के घर में घुसे चोर, उड़ाए लाखों के जेवरात नगदी

शिवपुरी. जिले के पिछोर क्षेत्र में गोकुलधाम कालोनी में रहने वाले एक सोनी परिवार के घर पर चोर बीती रात लाखों रूपऐ की चोरी की वारदात को अजांम दे गए। चोर घर की खिडकी के रास्ते घर में घुसे और इस घटना को अंजाम दिया जबकि घर के सभी लोग अपने-अपने कमरों में सोते रहे।

चोरी गए माल की कीमत करीब 5 लाख रूपए बताई जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे टीआई इन्द्रजीत सिंह ने घटनास्थल का बारीकी से मौका मुआयना किया। बाद में पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैै।

गोकुलधाम कॉलोनी निवासी मुकेश पुत्र नारायणदास सोनी के 1 व 2 नवबर की दरयानी रात लगभग 3 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोर कमरे में बाहर की ओर लगी खिडकी की जाली को तोडकर कमरे में घुसे। चोरो ने घर की अलमारी को खोलकर उसमें रखे सोने व चांदी के जेवरात के अलावा दस हजार नगदी पर अपना हाथ साफ किया।

 चोरी गए माल में सोने का एक हार पांच तोला, सोने का एक सोर्ट हार साडे तीन तोला, छ: सोने की चूडी 5 तोला, कान की दो जोडी सोने की झुमकी लगभग 1.5 तोला, अंगूठी सोने की चार, मंगल सूत्र सेाने का 1 तोला, चांदी की पायलें व विछूडी एवं नगदी लगभग दस हजार रूपया शामिल हैै।

चोरी गए माल की कीमत 5 लाख रूपए बताई जा रही है। अगले दिन रविवार को जब सुबह मकान मालिक मुकेश व उनकी पत्नी  सोकर उठे तो उन्होंने कमरा खोलने पर सारा सामान विखरा पाया एवं खिडकी की जाली टूटी पाई जिस पर वे हतप्रभ रह गये। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

अनियंत्रित ऑटो पलटी, दो घायल
शिवपुरी। जिले के बैराड़ कस्बे में आज शाम को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ऑटो में सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हे संजीवनी ऐबूलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कस्बे में एक ऑटो पलटने से उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की जानकारी अभी नहीं लग पाई है। लेकिन दोनो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!