मुन्ना के समर्थन में कालूखेड़ा ने किया रोड़ शो, मास्क पहनकर मांगा जनता से समर्थन

शिवपुरी। भाजपा कार्यकाल में नपा में हुए भ्रष्टाचार और खुदी पड़ी सड़कों से उड़ती धूल को मुद्दा बनाकर कांग्रेस प्रत्याशी मुन्नालाल कुशवाह चुनाव मैदान में डटे हुए हैं और आज उनके समर्थन में पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा ने शहरभर में रोडशो किया। रोड शो में खास बात यह रही कि पूर्व मंत्री श्री कालूखेड़ा सहित कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुंह पर मास्क लगाकर चुनाव प्रचार करते देखे गए।
श्री कालूखेड़ा का रोड शो कांगे्रस कार्यालय गुरूद्वारा चौराहा से प्रारंभ होकर माधव चौक से होते हुए कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा, सदर बाजार, न्यूब्लॉक, सहित भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन चौराहा हंस बिल्डिंग से होता हुआ कमलागंज से गुजरा।

पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव के साथ कांग्रेस प्रत्याशी मुन्नालाल कुशवाह रैली में आगे चल रहे थे। जिनका फूल वर्षाकर और मालाएं पहनाकर भव्य आतिशी स्वागत किया।  वहीं उनके पीछे सैकड़ों की सं या में उपस्थित कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ते रहे। वहीं महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा ने रोड शो के दौरान मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

वहीं उन्होंने मुंह पर मास्क बांधकर मतदाताओं को एहसास कराया कि भाजपा के नपाध्यक्ष के कार्यकाल में शहर की क्या दुर्दशा हुई है और इससे निजात दिलाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मुन्नालाल कुशवाह उपयुक्त हैं। रोड शो के दौरान जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव, प्रदेश महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल, अजय गुप्ता, विजय शर्मा सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता व सेवादल के सदस्य बड़ी सं या में मौजूद रहे।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!