यशोधरा ने किया रोडशो, मांगे वोट

शिवपुरी। नगर सरकार चुनने के लिए आज उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशी हरिओम राठौर के समर्थन में पूरे शहर में विशाल रोड़ शो किया। उन्होंने खुली जीप में जनता से हाथ जोड़कर भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का आग्रह किया।

उद्योगमंत्री श्रीमती राजे एवं भाजपा प्रत्याशी राठौर का नागरिकों ने चप्पे-चप्पे पर अभूत पूर्व स्वागत किया। विशाल जनसंपर्क रैली में भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े हुए पुरूष एवं महिलायें बड़ी संख्या में मौजूद थे।

भाजपा के नगर पालिका के चुनाव में अध्यक्ष पद के उ मीदवार हरिओम राठौर का विशाल रोड़ शो जुलूस रविवार को प्रात: 11:30 बजे प्रारंभ हुआ। शुरू में प्रत्याशी श्री राठौर ने नवग्रह मंदिर के दर्शन किये। यहां पर जब प्रदेश की उद्योग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया अपने लाव लश्कर के साथ पहुंची तो कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हो गया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर भाजपा जिंदाबाद एवं श्रीमती राजे जिंदाबाद गगनभेदी नारे लगाना प्रारंभ कर दिये। कार्यकर्ताओं के हजारों की सं या में मौजूदगी के कारण श्रीमती राजे ने यहां से खुली जीप में रोड़ शो प्रारंभ किया।

जीप में भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, भाजपा जिला महामंत्री ओमीगुरू,  बेंहटा गुरूद्वारे के प्रबंधक बाबा तेगासिंह के साथ भाजपा प्रत्याशी हरिओम राठौर सवार थे। विशाल जुलूस के साथ बाईक रैली व ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा कार्यकर्ता रैली में आगे-आगे चल रहे थे। कमलागंज,  क्षेत्र में जब भाजपा का काफिला पीली कोठी पर पहुंचा तो यहां पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मालती जैन एवं पूर्व पार्षद ज्ञानप्रकाश जैन ने  फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

स्वागत का क्रम बाबू क्वार्टर रोड़, झींगुरा रोड़, सांईस कॉलेज, फिजीकल चौकी रोड़, घोषीपुरा, संतोष गुर्जर के मकान से मामू पान वाले की गली, कमलागंज, मीट मार्केट, मोतीबाबा रोड़, विष्णु मंदिर, पुरानी शिवपुरी चौराहा वांय मुड़ते हुए इमाम बाड़ा, डॉ. मुले के सामने से इमाम बाड़ा, दायंमुड़ते हुए सुभाष पार्क, राजपुरा रोड़ बिरथरे जी के मकान से लुहारपुरा, गुरूद्वारा चौक और राजेश्वरी रोड़ से तात्याटोपे होते हुए, अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड़ से सदर बाजार, कस्टम गेट से आर्य समाज रोड़, ओरियेंटल चौराहा होते हुए, जल मंदिर से एबी रोड़, से चुनाव कार्यालय पर समापन किया गया।

जनसंपर्क में भाजपा के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष अजय जुनेजा, अशोक खण्डेलवाल, बृजेन्द्र सिंह तोमर, जिला महामंत्रीगण ओमी गुरू,सुशील रघुवंशी, जगराम सिंह यादव, डॉ. प्रभाकर लवंगीकर, राजेन्द्र निगम, प्रेमनारायण भार्गव, एडवोकेट, माखन लाल राठौर, एंव सैकडो भाजपा कार्यकर्ता इस रोड शो में उपस्थित थे।