खनियाधाना में शैलेन्द्र बने नपं अध्यक्ष दावेदार

शिवपुरी। पिछले लंबे समय से कांग्रेस में चल रही उठापटक के कारण अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने से कतरा रही कांग्रेस ने कल अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिससे क्षेत्र में टिकट से उपेक्षित रहे प्रत्याशियों ने बगावत का बिगुल बजा दिया है। जिससे कांग्रेस की परेशानियां भी बढ़ गई हैं और नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने का क्रम शुरू हो गया है।
सूची में शैलेन्द्र प्रताप सिंह बुन्देजा का नाम अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने घोषित किया है वहीं नगर पंचायत के 15 पार्षद पद के प्रत्याशियों के नाम भी घोषित कर दिए हैं। जो इस प्रकार हैं-वॉर्ड  क्रमांक 1 से आशीष जैन, वॉर्ड  क्रमांक 02 से राजावेटी पत्नी इन्द्रसिह यादव, वॉर्ड  क्रमांक 03 से भग्गू आदिवासी, वॉर्ड  क्रमांक 04 से सीमा पत्नि राजीव सैन,वॉर्ड  क्रमांक 05 से नवीता पत्नी अरविन्द वर्मा, वॉर्ड  क्रमांक 06 से वन्दना पत्नी जितेन्द्र खरे, वॉर्ड  क्रमांक 07 से पार्वती पत्नी अशोक मांझी, वॉर्ड  क्रमांक 08 से प्रदीप जैन (पिन्टू), वॉर्ड  क्रमांक 09 से इन्दर कुशवाह, वॉर्ड  क्रमांक 10  से ऊषा पत्नि ओमकार लाल वंशकार, वॉर्ड  क्रमांक 11 से शोभाराम जाटव, वॉर्ड  क्रमांक 12 से रिजवाना पत्नी रिजवान खांन, वॉर्ड  क्रमांक 13 से सज्जाद अली, वॉर्ड  क्रमांक 14 युनूस हाफिज और वॉर्ड  क्रमांक 15 से रामरती पत्नि राजेन्द्र पाण्डे।

आंगनबाड़ी केन्द्र पर मनाया गया बाल दिवस
शिवपुरी। वार्ड क्रमांक 2 खुड़ा में आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 6 पर कल बाल दिवस मनाया गया। जिसमें बड़ी सं या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजू गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को गुलाब का फूल भेंट किया और उन्हें चाचा नेहरू के  व्यक्तित्व से परिचित कराया। कार्यक्रम के बाद वहां मौजूद छात्र-छात्राओं को खिलौने वितरित किए गए।