शिवपुरी जिले में प्रथम चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण, वोटिंग फ्राइडे को

शिवपुरी-जिले के प्रथम चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है। मतदान दल मतदान कार्य हेतु मतदान केन्द्रों के लिए आज रवाना हो गए।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव दुबे ने बताया कि प्रथम चरण में जिले की चार नगर निकायों, करैरा, कोलारस, बैराड़ और खनियांधाना में 28 नव बर को प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए मतदान होगा। प्रथम चरण में 56 हजार 251 मतदाता 73 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिसमें 25 हजार 716 पुरूष एवं 26 हजार 575 महिला मतदाता शामिल है।

जिले की करैरा नगर निकाय में 26 मतदान केन्द्रों पर कुल 19 हजार 121 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिसमें 10 हजार 85 पुरूष एवं 9 हजार 36 महिला मतदाता शामिल है। कोलारस नगरीय निकाय में 17 मतदान केन्द्रों पर कुल 13 हजार 687 मतदाता, जिसमें 7 हजार 114 पुरूष मतदाता, 6 हजार 573 महिला मतदाता, नगरीय निकाय बैराड़ में 15 मतदान केन्द्रों पर कुल 12 हजार 781 मतदाता, जिसमें 6 हजार 972 पुरूष मतदाता, 5 हजार 809 महिला मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे और जिले की खनियांधाना नगरीय निकाय में 15 मतदान केन्द्रों पर कुल 10 हजार 702 मतदाताओं में 5 हजार 545 पुरूष, 5 हजार 157 महिला मतदाता शामिल है।