कांग्रेस के समर्थन में कालूखेड़ा का जनसंपर्क

शिवपुरी। नगर पालिका परिषद शिवपुरी के अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना लाल कुशवाह के समर्थन में आज शिवपुरी की राजनीति में अच्छा खासा दखल रखने वाले पूर्व मंत्री एवं विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जोरदार जनसंपर्क किया और उनके जनसंपर्क अभियान ने नगर में समां बांध दिया।

जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। यहां पूर्व मंत्री श्री कालूखेड़ा ने शहर के विभिन्न वार्डों में पार्षद पद के कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालयों का शुभारंभ भी किया। इस दौरान नगर के विभिन्न क्षेत्रों में श्री कालूखेड़ा का नागरिकों ने स्वागत भी किया और पुष्पमाला व आतिशबाजी चलाकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान क्षेत्रवासियों को अपने संबोधन में पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा ने कहा कि जनता से कोरे वादे और महज दिखावा करने वाली भाजपा अपने किए वायदों से हर वक्त पलट जाती है ऐसे में अब सबक सिखाने का समय आ गया है और कांग्रेस पार्टी का छोटे सा छोटा कार्यकर्ता भी कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा को करारा जबाब देगा।

हमें विश्वास है कि शिवपुरी नगर पालिका में कांगे्रस प्रत्याशी मुन्ना लाल कुशवाह अपने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगें और आने वाले समय में जनता भी इसका खुला जबाब देगी। इसके बाद श्री कालूखेड़ा ने कांगे्रस के चुनावी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली जिसमें उन्होंने आगामी 02 दिस बर के लिए चुनावी रणनीति तय कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए तथा पूरे तन-मन से कांग्रेस के लिए कार्य करते रहने का आह्वान किया।

वार्ड क्रं.27 में महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा ने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ
शिवपुरी। नगरीय निकाय के वार्ड क्रं.27 में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश उर्फ राजू बाथम के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ गुरूवार को पूर्व मंत्री एवं विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा के करकमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर कार्यालय में अपना चुनावी संबोधन भी श्री कालूखेड़ा ने दिया और कहा कि आज वार्ड से नगर में हर तरफ कांग्रेस का माहौल है जनता भाजपा की झूठी नीतियों और भ्रष्टाचारी सरकार को इस चुनाव में करारा जबाब देगी। इस दौरान वार्ड प्रत्याशी राजेश राजू बाथम द्वारा महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा के आगमन पर उनके स्वागत में जोरदार आतिशबाजी चलाई गई व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया जिसमें उन्हें आश्वस्त किया कि वार्डवासियों का सहयोग उन्हें मिल रहा है और क्षेत्रवासी कांगे्रस में अपना विश्वास जता रहे है। यहां कांग्रेस के इरशाद पठान, राकेश जैन आमोल, वरिष्ठ नेता आलोक सिंह चौहान, दिलीप सिंह चौहान, पप्पू खटीक, सिद्धार्थ सिंह चौहान, पत्रकार इस्लाम शाह आदि सहित अन्य वार्डवासी व कांग्रेस नेतागण मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन पर सभी में मिष्ठान वितरित किया गया।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!