ठग ले गए इंटरसिटी बस से भेजा 7 लाख का माल

shailendra gupta
शिवपुरी। इंटरसिटी बस पर शिवपुरी से इंदौर के लिए भेजे गए 7 लाख 35 हजार 480 रूपए के मोबाइल बीते दिनो इंदौर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उतार लिए। जबकि व्यापारी ने जिस पते पर माल भेजा था उस पते पर उक्त माल नहीं पहुंचा। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पीडि़त व्यापारी की शिकायत पर शून्य पर अज्ञात के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज करते हुए मामला इंदौर के संबंधित थाना पुलिस को भेंज दिया है।

पुलिस के मुताबिक हाजी सन्नू मार्केट के पास रहने वाले व्यापारी संजीव पुत्र वनवारी लाल अग्रवाल ने अपनी फर्म अग्रवाल इंटरप्राइसेज के नाम से 5 नबंवर को इंटरसिटी बस से लगेज में 7 लाख 35 हजार 480 रूपए के नए मोबाइल इंदौर के भाऊ मोबाइल के पते पर भेंजे थे। यह माल बस से इंदौर तो पहुंच गया लेकिन माल निर्धारित पते पर न पहुंचते हुए उसे कोई अन्य व्यक्ति सुपुर्दगी में ले गया।

जब व्यापारी संजीव ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की लेकिन जब कोई सुराग हाथ नहीं लगा तब पीडि़त व्यापारी ने गुरूवार को कोतवाली में आकर अपनी पीड़ा पुलिस को बताई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ शून्य पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज करते हुए मामला इंदौर के संयोगितागंज थाना पुलिस को सौंप दिया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!