एक दिन में तीन महिलाओं से दुष्कर्म

शिवपुरी। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए है। इनमें से दो महिलाओं का अपहरण कर बालात्कार किया गया है और एक महिला के घर में उसके साथ बालात्कार किया गया है।

जानकारी के अनुसार पहला घटना सिटी कोतवाली की है शहर के मध्य क्षेत्र खुड़ा क्षेत्र की है खुड़ा क्षेत्र निवासी एक 28 वर्षीय महिला को उसके पड़ोस में रहने वाला मोहर सिंह राठौर 5 जुलाई को जबरन ऑटो में डालकर अपहरण कर ले गया और उसको 22 दिन तक बंधक बनाकर बालात्कार किए जाने का मामला दर्ज किया है।

और दुसरा मामला करैरा थाना क्षेत्र का है, यहां एक महिला को गत 9 जुलाई को रोशन,भूरा, रामस्वरूप लोधी, अपहरण कर ले गए और उसके साथ कई बार गैंग रेप किया गया है पुलिस ने तीनो आरोपीयो के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज किया है

तीसरा मामला भी करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम देहरटा सानी में सामने आया है,बीती रात्रि रात देहरटा सानी निवासी संजय रावत अपने गांव के ही एक महिला के घर में घुस गया और उसकी मारपीट गर उसे जान से मारने की धमी देते हुए, उसके साथ बालात्कार कर दिया। पुलिस ने जान से मारने की धमकी और बालात्कार का ममाला आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर लिया है।