मप्र वन कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन व आन्दोलन आज

shailendra gupta
0
शिवपुरी। वन विद्यालय शिवपुरी के संचालक टीएस सुलिया पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली वन विद्यालय में महिला वार्डन के पद पर कार्यरत महिला वन संरक्षक द्वारा की गई शिकायत पर कोई कार्यवाही ना होने और गुना, अशोकनगर व शिवपुरी में वनकर्मियों पर खनन माफियाओं द्वारा होने वाले हमलों से मप्र वन कर्मचारी संघ व मप्र कर्मचारी संघ में गहन रोष व्याप्त है।
इस मामले में अब वन विद्यालय संचालक के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए सीसीएफ शिवपुरी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्यवाही की मांग की थी लेकिन कोई सुनवाई ना होने से संघ में रोष व्याप्त है। ऐसे में अपनी इन मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आज 3 जून को वन वृत्त कार्यालय पर किया जाएगा जिसमें सभी वनकर्मी, दैनिक वेतन भोगी, वन रक्षक, वन सेविका, उपवनक्षेत्रपाल, लिपिकवर्गीय कर्मचारियों के साथ मिलकर संपूर्ण वन अमला इस धरना प्रदर्शन में शामिल होगा। पूर्व में सौंपे गए ज्ञापन में वन विद्यालय संचालक टीएस सुलिया पर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को दबाब में लिए जाने का आरोप भी कर्मचारी संघों ने लगाया इसलिए जांच तक उन्हें वन विद्यालय से हटाए जाने की मांग भी की गई।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!