दो पक्षों में विवाद पर चली गोली, एक गंभीर घायल

शिवपुरी। बदरवास के ग्राम कुल्हाड़ी में शनिवार को दोपहर दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट के साथ एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलीबारी कर दी, जिससे एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है वहीं दोनो पक्षों से भी कुछ लोग घायल हुए है। पुलिस ने गोली चलाने वाले पक्ष पर जहां हत्या का प्रयास व दूसरे पक्ष पर मारपीट व बलवा की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ग्राम कुल्हाड़ी में रहने वाले देवेन्द्र गिरी व हरिराम यादव में पिछले दिनो गणेश होटल पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय तो विवाद जैसे-तैसे शांत हो गया लेकिन आज फिर जब दोनो अपने कुछ लोगो के साथ कुल्हाड़ी में आमने-सामने आ गए तो विवाद फिर शुरू हो गया। पहले तो दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, बाद में देवेन्द्र गिरी ने हरिराम में देशी कट्टे से गोली मार दी। इस घटना में हरिराम को गोली लगी है जिससे कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामलें में दोनो पक्षों में क्रॉस कार्रवाई की है।