पैसों के लेनदेन को लेकर सरेराह चली गोलियां, दो घायल

शिवपुरी। शहर के फिजीकल क्षेत्रांतर्गत आने वाली अशोक विहार कॉलोनी में आपसी मुंहवाद और घरेलू विवाद के चलते जहां महिला ने कुऐं में कूदकर जान देने का प्रयास किया जिसे बमुश्किल अन्य लोगों द्वारा कुऐं से बाहर निकाला, इसके बाद उसके पति ने किराएदार व अपनी ही पत्नि पर गोली चलाकर उन्हें घायल कर दिया।

यह पूरा प्रकरण एक तरह से घरेलू विवाद में उलझा हुआ है फिलहाल मामले की जानकारी में पुलिस जुटी है वहीं घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।  वहीं बताया गया है कि मकान में रह रहे किराएदार से पैसों का लेनदेन कर यह विवाद हुआ है फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

जानकारी के अनुसार अशोक विहार कॉलोनी में निवास करने वाले जयदीप राजावत अपनी पत्नि गुडिय़ा बाई के साथ निवास करते है। इसी मकान में किराए से एक अन्य जयसिंह भदौरिया भी रहता है। बताया जाता है कि बीते कुछ दिनों से जयदीप व जयसिंह में कुछ अनबन चल रही थी और घर में भी पत्नि के साथ जयदीप का व्यवहार ठीक नहीं था। बताया गया है कि इसी विवाद के चलते जयदीप की पत्नि गुडिय़ा बाई ने कुऐं में कूदकर जान देने का प्रयास किया लेकिन अन्य लोगों द्वारा उसे जैसे-तैसे बाहर निकाल लिया गया।

इसके बाद जब गुडिय़ा घर पहुंची तो यहां पति-पत्नि का आपसी विवाद हो रहा था कि इसी बीच पैसों को लेकर जयदीप का जयसिंह भदौरिया से विवाद हो गया और आनन फानन में जयदीप ने बंदूक की गोली से उसकी पत्नि गुडिय़ा व किराएदार जयसिंह भदौरिया पर जानलेवा हमला बोलकर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही वहां अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है फिलमामल पुलिस भी मामले से पूरी तरह अनभिज्ञ है और घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही करेगी।