साले को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई थी अजय सिंह ने

shailendra gupta
शिवपुरी। खनियाधानां थानातंर्गत चामुंडा मंदिर के पास एक युवक को साले द्वारा गोली मारने का मामला फर्जी निकला। युवक ने साथी के साथ फसाने के लिए खुद गोली चलवाई थी।

ज्ञात हो कि गत 20 जून को ग्राम सिलपुरा निवासी अजय सिंह पुत्र शिवराज सिंह यादव उम्र 23 वर्ष को संदिग्ध हालातों मेें चामुंडा माता के मंदिर के पास गोली लग गई थी। अजय सिंह ने अपने साले कपिल श्रीवास्तव पर गोली मारने का आरोप लगाया जिस पर पुलिस ने आरोपी कपिल श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना प्रांरभ की तो यह खुलासा हुआ कि अजय यादव ने अपने साथी रिंकू कोरी के साथ मिलकर सालेे को फसाने के लिए रिंकू यादव से स्वयं ही गोली पीठ पर चलवाई थी खनियांधाना टीआई योगेन्द्र सिंह जादौन दोनो आरोपियो पर कार्यवाही करने की बात कह रहे है। 


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!