भारत विकास परिषद के दंत शिविर में सवा सौ मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

shailendra gupta
0
शिवपुरी। दंत रोग से पीडि़त रोगियों के लिए समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वार गत दिवस नि:शुल्क दंत रोग परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन रतन डेंटल क्लीनिक फिजीकल रोड़ पर किया गया।
शिविर में मु य अतिथि के रूप में विधायक पोहरी प्रहलाद भारती मंचासीन थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा के प्रांतीय संगठन मंत्री उमेश शर्मा ने की। शिविर में भाविप शाखा शिवपुरी की अध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा सांड, सचिव अनिल उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि शिविर संयोजक अनिल सांड व शाखा के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने मिलकर इस शिविर में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.अपूर्वा जैन व ग्वालियर से आए डॉ.पीयूष जैन की टीम द्वार शिविर में आने वाले मरीजों का परीक्षण व उपचार किया। जिसमें लग ाग एक सैकड़ा से अधिक मरीजों की दाढ़, हिले हुए दांत नि:शुल्क निकाले गए व नि:शुल्क एक्स रे भी किया। इसके साथ ही मरीजों को उचित उपचार व समझाईश देकर दंत रोग की सुरक्षा के बारे में बताया। शिविर में मु य रूप से सदस्यगण रीतेश जैन रोमी, हेमंत ओझा, डॉ.राजेन्द्र गुप्ता, साकेत गुप्ता, उमेश मित्तल, विजय जैन, मुकेश जैन, मुकेश गुप्ता, भानू बंसल, तरूण अग्रवाल, संदीप वशिष्ठ, डॉ.दिनेश अग्रवाल, पुनीत जैन, अशोक गोयल, विपिन शर्मा, श्रीमती सरला वर्मा आदि मौजूद रहे।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!