निर्माण सामग्री डालकर नाले के रास्ते को रोका

shailendra gupta
0
शिवपुरी। शहर की अंबेडकर कॉलोनी स्थित अंबेडकर पार्क की बाउण्ड्री से लगे नाले के पास ही स्थित एक भवन स्वामी द्वारा भवन निर्माण  सामग्री व कचरा डालकर नाले के रास्ते को रोका जा रहा है। नाले के पानी का निकास ना हो पाने के कारण पार्क के आसपास  काफी गंदगी फैल चुकी है। जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं नाले के पास से गुजरने वाले लोगों का भी आक्रोश भवन स्वामी पर फूट पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने बताय कि उक्त भवन स्वामी अपनी दबंगाई दिखाकर इस नाले के रास्ते को रोके हुए है। जब हमारे द्वारा उक्त रास्ते पर निर्माण सामग्री व कचरा ना फेंकने की बात कही गई तो भवन स्वामी द्वारा यह खुले तौर पर कह दिया गया कि मेरी निर्माण सामग्री और कचरा यहीं पर डलेगा, जिसको जो करना है कर ले। कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि उक्त भवन स्वामी के निर्माण सामग्री व कचरे को तुरंत हटाया जाए जिससे नाले में पानी का निकास सही तौर पर हो सके।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!