शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम पिरोंठ में कल एक ग्रामीण ने विद्युत विभाग के जेई के साथ उस समय अभद्रता कर दी जब वह गांव में बकाया बिलों की राशि बसूलने के लिए अपने विभाग के कर्मचारियों के साथ गए हुए थे। पुलिस ने जेई नरोत्तम जाटव की फरियाद पर से आरोपी कल्लू यादव के खिलाफ भादवि की धारा 353, 504, 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल जेई विभाग के कर्मचारियों के साथ बसूली के लिए ग्राम पिरोंठ पहुंचे। जहां ग्रामीण कल्लू यादव पर विभाग का 15 से 17 हजार रूपये का बिल बकाया था। जिस पर श्री जाटव ने बिल जमा करने के लिए कहा तो आरोपी कल्लू यादव भड़क गया और उसने गाली-गलौंच करते हुए जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।