खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारे छापे

shailendra gupta
0
शिवपुरी। गर्मी के मौसम में खाद्य प्रतिष्ठानों पर इन दिनों खाद्य विभाग द्वारा आकस्मिक छापामार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में नरवर तहसीलदार की मौजूदगी में खाद्य विभाग के आशुतोष शर्मा व विष्णुदत्त शर्मा ने कई दुकानों पर पहुंचे और यहां उनके संैपल भरे।
नरवर में चौरसिया दूध डेयरी व जैन मिष्ठान भण्डार पर छापामार कार्यवाही की। यहां चौरसिया दूध डेयरी से जहां दूध के नमूने भरे तो वहीं दूसरी ओर जैन मिष्ठान भण्डार से मिष्ठान के नमूने भरे। इन दोनों सैंपलों को भरकर इन्हें परीक्षण हेतु भोपाल भेजा जाएगा। यहां बताना होगा कि गत दिवस भी शहर शिवपुरी में खाद्य विभाग के निर्र्देशन में नपा के स्वास्थ्य अमले ने दूध डेयरी पर छापा मारा और सै पल भरे। इस तरह यह प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!