शिवपुरी-नगर में इन दिनों नौतपों की भीषण मार से झुलस रहे नागरिकों की सेवा के लिए श्रीराम कॉलोनी की जयशिव मित्र मण्डल द्वारा नागरिकों की सेवा हेतु जलसेवा के कार्यांे को किया जा रहा है। यहां पाण्डाल के नीचे नगरवासियों के लिए शुद्ध ठण्डा शीतल पेयजल पिलाया जा रहा है
इसके साथ ही प्रतिदिन अलग-अलग तरह की पेयजल सेवा कर नागरिकों की सेवा की जा रही है जिसमें नौतपें से बचानें के लिए यहां शरबत, नींबू पानी, जलजीरा आदि सहित अन्य पेय पदार्थों का वितरण किया जा रहा है ताकि लोग गर्मी से राहत पा सकें और बीमारियों से भी बचाव कर सके। प्रतिदिन हजारों की सं या में यहां से गुजरने वाले नागरिक जय शिव मित्र मण्डल के इस अनूठे कार्यों की प्रशंसा कर रहे है और इस तरह की अनुकरणीय सेवा के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित किया जा रहा है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।