शिवपुरी। कोलारस थाना स्थित फूलराज होटल में रुके जोनपुर उत्तर प्रदेश से आये यात्रियों का रात्रि के समय होटल के कमरे से कोई अज्ञात चोर उनका बैग चोरी कर ले गया। जिसमें सोने के जेवरात, मोबाइल, एटीएम कार्ड और के्रडिट कार्ड रखे थे।
पुलिस ने पीडि़त पक्ष की ओर से की गई शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद पीडि़त पक्ष ने होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेन्द्र प्रसाद पुत्र रामलखन कनौडिया निवासी मुंबई जोनपुर उत्तर प्रदेश से लौटकर वापस अपने घर मुंबई जा रहे थे तभी रात्रि अधिक हो जाने के कारण वह कोलारस में एबी रोड पर स्थित होटल फूलराज में कमरा किराए से लेकर अपने परिवार सहित वहां रुक गए, लेकिन रात्रि में ही कोई अज्ञात चोर उनके कमरे में घुस गया और उनका बैग चोरी कर ले गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।