मुंह दबाकर मंदिर गई महिला के जेबर लूटे, आरोपी भाग खड़ा हुआ

shailendra gupta
0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के चिलऊ माता मंदिर करई रोड पर कल शाम एक अज्ञात बदमाश ने मंदिर के बाहर हेडपंप पर पानी पीने आई महिला का मुंह दबा लिया और गले में पहने सोने के जेबरात लूटकर भाग गया। जिसकी शिकायत पीडि़त महिला ने थाने में दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रृद्धा विश्वकर्मा  पत्नी नरेन्द्र विश्वकर्मा निवासी सब्जी मण्डी पिछोर कल अपने परिवार के साथ करैरा में स्थित चिलऊ माता मंदिर पर मनोकामना पूर्ण होने के बाद बकरे की बलि देने के लिए पहुंची थी। शाम करीब 7:30 बजे पूजा करके जब मंदिर के बाहर लगे हेडपंप पर पानी पीने पहुंची उस समय अंधेरा था। जिसका फायदा उठाकर एक अज्ञात बदमाश वहां पहुंचा और उसने श्रृद्धा का मुंह दबा लिया और गले में पहना हुआ मंगलसूत्र, हार और एक सोने की पुतरिया कीमती 70 हजार रूपये की छीनकर ले गया।

बदमाश के भाग जाने के बाद जब श्रृद्धा चिल्लाई तो मंदिर में मौजूद उसके परिजन बाहर आ गए। इसके बाद उस बदमाश की खोजबीन की, लेकिन वह वहां से गायब हो चुका था। बाद में पीडि़ता थाने पहुंची। जहां उसने पुलिस को बताया कि उक्त बदमाश करीब 27 से 28 की उम्र का है और वह सफेद सर्ट और नीला जींस पहने हुये था। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ भादवि की धारा 392, 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!