शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के बस स्टेण्ड पर स्थित यात्री प्रतिक्षालय में जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया और उनके पास से ताश की गड्डी व 2100 रूपये की राशि जप्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम लगभग 4 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टेण्ड के यात्री प्रतिक्षायल में हल्केराम पुत्र लालाराम लोधी, राजनाथ पुत्र सुंदर सिंह लोधी, लखन पुत्र बाबूलाल लोधी, इब्राहिम पुत्र नजीर खां, प्रभुदयाल पुत्र सुरेश जोगी हार-जीत का दाव लगा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने जब दबिश दी तो वहां से पांचों जुआरियों को पकड़ लिया और तलाशी लेने पर उनके पास से 2100 रूपये व एक ताश की गड्डी बरामद हुई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।