शिवपुरी. शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विवेकानंद कॉलोनी में निवासरत एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की द्वारा अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार संगीता पुत्री अशोक कुशवाह उम्र 16 वर्ष निवासी विवेकानंद कॉलोनी ने बीती रात अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इस बात की जानकारी उनके माता पिता को सुबह जब लगी। जब वह रोजाना की तरह न उठते हुए अपने कमरे में ही रही। तब उन्होंने में कमरे में झांक कर देखा तो वह पंखे के कुंदे से झूलती हुई दिखाई दी। इस बात की सूचना पुलिस को दी जिस पर से पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
शिवपुरी 13 मई का.जिले के तेन्दुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लालगढ़ में आज राजेश पुत्र महाराज सिंह उम्र 32 साल ने जहरीला पदार्थ खाकर कर उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके परिजनों द्वारा जिला अस्पताल शिवपुरी लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज शव का पीएम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।