शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज दिन दहाड़े तीन अज्ञात लुटेरों ने मोटर साईकिल पर सवार होकर कट्टे की नौक पर ग्वालियर से भौंती बसूली करने आये मुनीम से हजारों रूपए, बसूली की पर्चियां, चैक बुक सहित बैंग में रखे अन्य आवश्यक कागज ले जाने में सफल हो गए हैं। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी शैलेन्द्र सिंह परिहार पुत्र निहाल सिंह निवासी कोटेश्वर कॉलोनी ग्वालियर जो रामबाबू अग्रवाल जो किराना एवं दाल के थोक व्यापारी हैं। उनके यहां मुनीमगिरी का काम करता है। वह आज भौंती में दुकानदारों से उधारी का पैसा बसूल करने के लिए आया था। सबसे पहले वह रवि साहू की दुकान पर भुगतान लेने के लिए पहुंचा तो वह नहीं मिला, इसके बाद संतोष पहारिया की दुकान पर जा रहा था तभी पीछे से मोटर साईकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उससे छीना झपटी कर कट्टे की नौंक पर उसके हाथ बैग छीन ले गए।
जिसमें लगभग 6 से 7 हजार रूपए नगद व चैक बुक, उधारी की पर्चिंया व अन्य आवश्यक कागजात थे। जिसकी सूचना शैलेन्द्र सिंह परिहार द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात लुटेरों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।