भरी बारात से नाबालिग युवती का अपहरण, बंधक बनाकर किया गैंगरेप

shailendra gupta
0
शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र में बीती रात्रि 3 युवकों ने एक 13 वर्षीय बालिका को गांव में आई बारात में से उठा लिया और उसे एक आरोपी के घर ले जाकर उसके साथ दो आरोपियों ने बारी-बारी से बलात्कार किया। जब तीसरे युवक की बारी आई तो वहां कुछ ग्रामीण आ गए और बालिका की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने के लिए घर में घुसे तो तीनों आरोपी युवक मौके से भाग निकले।

घटना के समय बालिका के पिता दूसरे गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया था जबकि उसकी मां अपाहिज होने के कारण घर पर ही थीं। आज सुबह जब उसके पिता वापिस आए तो बालिका ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 376 बी, 3, 2 (5) एससीएसटी एक्ट सहित लैंगिक अपराधों से बालक-बालिकाओं का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 4 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम देवखो में वीरेन्द्र पाल की लड़की के विवाह का आयोजन किया जा रहा था। रात्रि में जब गांव में बारात आई तो निरपतिया जाटव की 13 वर्षीय पुत्री बारात देखने के लिए वहां आ गई। उस समय आरोपी प्राण सिंह पुत्र गुलवा कुशवाह, मनोज पुत्र कमला कोली, शंकर पुत्र मंगलिया कोली निवासी देवखो वहां मौजूद थे। तभी तीनों ने योजना बनकर उस 13 वर्षीय बालिका को वहां से उठा ले गए और गांव में स्थित आरोपी शंकर कोली के घर ले गए।

जहां पहले प्राण सिंह ने बालिका के साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी मनोज ने भी बालिका को अपनी हवश का शिकार बना लिया। दोनों आरोपियों द्वारा दुष्कर्म करने के बाद आरोपी शंकर जब मकान के अंदर जा रहा था तभी गांव के  भद्दा जाटव, जगदीश चौहान, अर्जन और सुखलाल वहां से गुजर रहे थे। तब उन्होंने तीनों आरोपियों को देखा।

इसी बीच बालिका के चीखने की आवाजें भी आ रही थीं। आवाजों को सुनकर सभी ग्रामीण मकान के पास पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। बाद में ग्रामिणों ने मकान में घुसकर देखा तो बालिका घायलावस्था में तड़प रही थी जिसे उठाकर ग्रामीण उसके घर लाए। जहां उसका पिता शादी समारोह में शामिल होने के लिए दूसरे गांव में गया था और उसकी मां घर पर अकेली थी। आज सुबह जब पीडि़त बालिका का पिता घर पहुंचा तो आरोपियों की शिकायत थाने में दर्ज करा दी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!