शिवपुरी। विगत दिवस पोहरी थाना क्षेत्र के परीच्छा गांव के पास सड़क किनारे खड़े भूसे से भरे ट्रक में पीछे से एक युवक मोटरसाइकिल सहित घुस गया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा था।
उसी समय पोहरी एसडीओपी एसएन मुखर्जी रात्रि गश्त कर पोहरी की ओर लौट रहे थे तभी उन्होंने सड़क पर पड़े विजय सिंह धाकड़ पुत्र बाबूलाल धाकड़ निवासी फतेहपुर को घायलावस्था में देखा तो उसे तुरंत 108 ए बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बाबू सिंह अपनी बिना नंबर की मोटरसाइकिल से 8 मई को रात्रि 12 बजे पोहरी से शिवपुरी रवाना हुआ था। तभी परीच्छा गांव के पास भूसे से भरे ट्रक क्रमांक एमपी 08 ए 9133 में वह घुस गया था।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।