शिवपुरी। शिक्षा के क्षेत्र में शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाऐं भी अब सामने आने लगी है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र द्वारा घोषित किए गए हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के वार्षिक परीक्षा परिणाम में इस बार
शहर से लगभग 15 किमी दूर सतनबाड़ा के ग्रामीण परिवेश में शासकीय हाईस्कूल सतनबाड़ा में पले-बढ़े मनोज पुत्र हरिवलास-श्रीमती रामदी जाटव ने कक्षा 10ीं में 81.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया। तो वहीं दूसरी ओर सतनबाड़ा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाली सपना पुत्री वीरेन्द्र-श्रीमती विमला धाकड़ ने हायर सेकेण्डरी परीक्षा में इस बार 78 प्रतिशत अंकों के साथ सतनबाड़ा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तात्याटोपे हायर सेकेण्डरी स्कूल में शिक्षा अध्ययन लेने वाली इस बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना ईष्ट मित्रजन, परिजन व शुभचिंतकों न की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।