खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र की हत्या

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के बैराढ़ थाना क्षेत्र में बीती रात्रि खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र की उस समय अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। जब पिता-पुत्र दोनों गहरी नींद में सोए हुए थे।

क्षेत्र मे एक साथ दो हत्याऐं होने सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार जिले के बैराढ़ में निवास करने वाले अमर सिंह व उनके पिता शिवचरण दोनों रात्रि के समय खेत पर रखवाली कर रहे थे। इसी बीच अज्ञात बदमाश खेत पर आए और पिता-पुत्र की सोते वक्त धारदार हथियार से हत्या कर दी।

बताया जाता है कि मृतक पिता-पुत्र प्रतिदिन अपने खेत पर फसल की सुरक्षा के लिए जाते थे और सुबह होने पर अपने घर लौट आते थे लेकिन अचानक रात्रि के समय खेत पर दोनों पिता-पुत्र की हत्या होने से ग्रामीणजन भी सहमे हुए है कि सरेआम रात्रि के समय में अब खेतो की सुरक्षा कैसे की जाए। हालांकि आचार संहिता के कारण कई किसान लायसेंसधारी बंदूक वाले है लेकिन बंदूकें थाने में जमा है ऐसे में इस हत्याकाण्ड से अन्य किसानों केे चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!