शिवपुरी। शहर के बीचों बीच तथा हृदय स्थल कहे जाने वाले माधव चौक चौराहे पर पुलिस सहायता केन्द्र से चंद कदमों की दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।
रात भर बीच चौराहे पर पड़े शव की ओर किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। सुबह लगभग आठ बजे मजदूरों के लगे जमघट द्वारा चौराहे पर पड़े शव की सूचना पुलिस को दी गई। तब जाकर पुलिस ने शव को उठाकर पीएम हाउस भेज कर मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिना त नहीं हो सकी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।