शिवपुरी। शिवपुरी की साक्षी ढींगरा ने आईएससी (इण्डियन स्कूल सर्टिफिकेट) की 12 वीं बोर्ड परीक्षा में कॉमर्स विषय में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
साक्षी सेंटचाल्र्स स्कूल की छात्रा है और वह 82 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम रही। साक्षी ने कॉमर्स संकाय के तहत अंग्रेजी में 76, इकोनोमिक्स में 76, कॉमर्स में 83, एकाउण्ट 94 तथा गणित में 80 अंक प्राप्त किए हैं। साक्षी ने अपनी इस सफलता का श्रेय शिक्षक पीयूष रस्तोगी को दिया है। साक्षी की सफलता पर मां अंजली ढींगरा व पिता राजीव ढींगरा सहित परिवारजनों और स्कूल प्रबंधन ने बधाईयां प्रेषित की हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।