शिवपुरी। एशियन स्नूकर चेंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर प्रदेश की खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कमल चावला को बधाई दी है। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री चावला के उज्जवल भविष्य की कामना की। अब श्री चावला एशिया में तीसरे नंबर के स्नूकर खिलाड़ी हो गए हैं।
विदित हो कि एशियन स्नूकर चेंपियनशिप संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित की गई थी और श्री चावला को प्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल मंत्रालय ने प्रोत्साहन दिया था। यशोधरा राजे ने श्री चावला की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।