शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक महिला को कई दिनों से फोन पर परेशान कर उससे अश्लील वार्तालाप करता था।
शहर में रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला ने कोतवाली में आकर शिकायत दर्ज कराई है। कि उसे शंकर कॉलोनी में रहने वाला इसराइल खान बीते कई दिनो से फोन लगाकर परेशान कर रहा है। हद तो तब हो गई जब उसने बीते रोज फोन पर उससे अश्लील वार्तालाप की। इसके साथ ही युवक महिला को उसकी बात न मानने पर जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने पुलिस के समक्ष फोन कॉल रिकोर्ड भी साक्ष्य बतौर पेश किए जिस पर से पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।