शिवपुरी। पिछोर के ठाकुर बाबा कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने बीती रात अपने मकान की तीसरी निर्माणाधीन मंजिल के दरवाजे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
वहीं इस मामले में मृतिका के परिजनो ने ससुराल पक्ष के लोगो पर महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने के आरोप लगाते हुए इस मामले में दोषियों के खिलाफ स त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ठाकुर बाबा कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता शारदा पत्नी सोनू पाराशर ने बीती रात अपने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना सुबह ससुराल पक्ष के लोगो ने मृतिका के मायके पक्ष के लोगो को दी। मौके पर पहुंचे मृतिका के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगो पर शारदा को दहेज के लिए प्रताडि़त करने के आरोप लगाए है। उसका कहना है कि इस प्रताडऩा से तंग आकर शारदा ने खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।