विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया जाएगा जन जागरूकता अभियान

shailendra gupta
0
शिवपुरी। भारत विकास परिषद की वीर तात्याटोपे शाखा द्वारा अपने सेवा प्रकल्प के अन्तर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शाखा सदस्यों द्वारा प्रात: 9 बजे नगर के ह्रदय स्थल माधव चौक से एक रैली निकाली जाएगी।
यह रैली नगर के मु य बाजारों गांधी चौक, कोर्ट रोड, टेकरी बाजार, सदर बाजार, गांधी मार्केट से होती हुई प्रेम स्वीट्स माधव चौक पर समाप्त होगी। रैली में सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की प्रति जागरूकता लाने, पर्यावरण का महत्व बताने तथा पेड़ पौधों की उपयोगिता से संबंधित जहां पे प्लेट्स का वितरण किया जाएगा वहीं घरों, दुकानों एवं गाडिय़ों पर पर्यावरण संरक्षण के संबंधित स्टीकर भी लगाए जाएंगे।

भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे के प्रकल्प संयोजक धर्मेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि शाखा की विगत दिवस आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया है कि विश्व पर्यावरण के दिवस पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि जन मानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना जरूरी है। वर्तमान में नगर में चल रहे भीषण जल संकट के दृष्टिगत भी लोगों को इसके प्रति जन चेतना लाना जरूरी है। इसी के दृष्टिगत शाखा वीर तात्याटोपे द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रात: 9 बजे से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सर्व संबंधितों से निर्धारित समय एवं स्थल पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

पॉलीथीन के उपयोग को रोकने होगा कागज के थैलों का वितरण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ही भारत विकास परिषद वीर तात्याटोपे शाखा द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रम के तहत ही पॉलीथीन से होने वाली हानि एवं उसके उपयोग को रोकने हेतु कागज के थैलों का वितरण भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम 5 जून को प्रात: 9 बजे माधव चौक चौराहे पर किया जाएगा। कागज के थैलों के वितरण के साथ ही पॉलीथीन के उपयोग को रोकने के बारे में तथा उससे पशुओं एवं जनमानस को भी होने वाली हानि के बारे में बताया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!