दोहरे हत्याकाण्ड के आरोपी बेसुराग

shailendra gupta
0
शिवपुरी। गत दिवस जिले केबैराड़ के भदेरा गांव में अज्ञात हत्यारोपियों द्वारा खेत की रखवाली कर रहे शिवचरण पाल और उसके पुत्र अमर सिंह पाल की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। साथ ही इस अंधे कत्ल के पीछे कहानी क्या है इसका भी पता नहीं लग सका है।

विदित हो कि बैराड़ क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में 4 हत्याओं की घटना घटित हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस आज तक इन अंधे कत्लों की तह तक नहीं पहुंच पाई और कल ग्राम भदेरा में हुई दोहरे हत्याकाण्ड की घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश पुलिस के खिलाफ फूट पड़ा और उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्का जाम और बाजार बंद करा दिया। साथ ही पुलिस को लाशों तक नहीं पहुंचने दिया। 

बाद में एडी. एसपी आलोक सिंह और एसडीओपी एसएन मुखर्जी द्वारा मामले में शीघ्र हत्यारोपियों की गिर तारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोलकर लाशों को पीएम के लिए जाने दिया। लेकिन घटना के घटित होने के 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी भी खाली हाथ है। यहां तक कि पुलिस यह भी जानकारी नहीं जुटा पाई है कि हत्या का कारण क्या है और न ही वह अभी तक हत्यारोपियों की गिरेवां तक पहुंची है। एसडीओपी श्री मुखर्जी का कहना है कि पुलिस शीघ्र ही इस मामले को सुलझा लेगी। जिसके लिए पुलिस लगातार प्रयासरत् है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!