शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के निजामपुर में कल दोपहर एक आरोपी महिला के घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना कारित कर दी। बाद में महिला के विरोध करने पर वह आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी और उसका पति खेत पर काम करने के लिए गया था। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376, 456, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय पार्वती (परिवर्तित नाम) पत्नी राजेश कुशवाह निवासी खारे कुआ के पास मगरौनी निजामपुर घर पर अकेली थी और उसका पति खेत पर काम करने के लिए गया हुआ था। दोपहर करीब 2 बजे एक आरोपी गुल्ले उर्फ गुलाब नवीन आजाद पुत्र मुनीर खां निवासी मगरौनी उसके घर में घुस आया और जबरन उसके साथ बलात्कार कर दिया।
पीडि़ता ने जब उसका विरोध करते हुए चीखना शुरू किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई तो वह उसे जान से मार डालेगा और वहां से यह कहते हुए भाग गया। बाद में पीडि़ता ने घटनाक्रम अपने पति को सुनाया और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है जबकि घटना के बाद से आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।